देवरी: देवरी में भाजपा विधायक बृज पटेरिया के जन्मदिन पर लगे फ्लेक्स में 'समस्त फूल छाप कांग्रेसी' लिखा गया
Deori, Sagar | Mar 1, 2025 देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया का 27 फरवरी को जन्म दिवस था। उनके जन्म दिवस के मौके पर नगर में एक फ्लेक्स लगाया गया था जिसमें लिखा था देवरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय पंडित श्री बृज बिहारी पटेरिया को 65 वें जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं साथ ही नीचे निवेदक में लिखा था समस्त फूल छाप कांग्रेसी। यह प्लेक्स सोशल मीडिया में वायरल है।