ब्यावर: अमृतकौर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टल गया
Beawar, Ajmer | Apr 23, 2026 अमृतकौर अस्पताल की गायनिक विंग स्थित आईसीटीसी कक्ष में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पंखे में लगी आग की चिंगारियों से नीचे रखी कुर्सी ने भी आग पकड़ ली, जिससे कमरे में धुआं भर गया और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया।