कनवास: अरनिया के पास तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर गड्ढे में गिरी, क्रेन से बाहर निकाली गई, चालक बाल-बाल बचा
Kanwas, Kota | Jul 4, 2025 कोटा से झालावाड़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार शुक्रवार को बारिश के दौरान फिसलकर सड़क किनारे बने गड्ढे में उतर गई। हादसा अरनिया के पास शाम करीब 6 बजे हुआ। कार में सवार चालक गोविंद ने समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, जिससे वह बाल-बाल बच गया और किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर टोल प्लाजा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।