महाराजगंज: कुंदनगंज के पास सब्जी में दुर्गंध की शिकायत करने पर डंपर चालक को पड़ा महंगा, ढाबा संचालक व कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप
27 मई बुधवार शाम 4:30 बजे हाईवे मार्ग पर फिल्मी अंदाज मे मारपीट का मामला सामने आया। जिसमें चलते हुए डंपर को दबंगों ने अपनी कार आगे लगाकर रोक दिया।चालक को घसीट कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ढाबे मे सब्जी में दुर्गंध आने की शिकायत करने पर ढाबा संचालक एवं कर्मचारियों ने मारपीट की है।