केशकाल: CM विष्णुदेव साय के सुशासन में बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिली गति, केशकाल घाटी में बढ़ रही पर्यटकों की रौनक
CM विष्णु देव साय के सुशासन में बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिली गति है।केशकाल घाटी को बस्तर की लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है क्यूंकि इस घाटी से ही होकर बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों एवं उड़ीसा, आंध्रप्रदेश सहित तेलन्गाना तक पहुँचा जाता है।केशकाल घाटी मरम्मत कार्य के साथ-साथ घाटी के दीवारों पर बस्तर की संस्कृति, कला, पर्यटन को चित्रित किया गया है।