सैदपुर: सात दिवसीय हिंदू शौर्य प्रशिक्षण शिविर का समापन, 86 युवाओं को किया गया प्रशिक्षित, 53 को मिला प्रमाण-पत्र
हिंदू जनजागृति समिति के तत्वावधान में सैदपुर नगर के पक्का घाट स्थित मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय हिंदू शौर्य प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हो गया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा, शारीरिक दक्षता, मानसिक दृढ़ता व आध्यात्मिक जागरूकता का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर में कुल 86 हिंदू युवक-युवतियों को प्रशिक्षित किया गया।