बीना: नानक वार्ड में मामूली विवाद पर 34 वर्षीय युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Oct 10, 2024 बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत नानक वार्ड में 34 वर्ष युवक को अपने बच्चे को घर के बाहर पेशाब करना भारी पड़ गया, जिससे नाराज होकर एक महिला सहित तीन लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। कुल्हाड़ी लगने से युवक घायल हो गया,जिसको लहू लोहान हालत में रात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।