बीना: कंजिया रोड पर कार और बाइक की टक्कर में 21 वर्षीय बाइक चालक की मौत, कार चालक पर मामला दर्ज
Bina, Sagar | Oct 9, 2024 प्रदीप कुशवाह बाइक से कंजिया रोड से जा रहा था तभी मंगलवार की शाम 7 बजे तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना मिलती है मौके पर खिमलासा थाना प्रभारी नितिन पाल आरक्षक गौरव मीना एवं आरक्षक दीपक पांडे ने घायल बाइक चालक को भर्ती कराया जिसको प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफ़र कर दिया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।