गोपालगंज: अमरपुरा गांव में बकरी चराने को लेकर मारपीट, 2 घायल, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में बकरी के द्वारा फसल करने के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकरी के द्वारा आरोपी के खेत में फसल चर लिया गया था। जिसको लेकर आरोपी ने मारपीट कर दो लोगों को घायल किया है।