गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर सुनी फरियाद, निपटारे का दिया भरोसा
शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा। डीएम ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी।