बांका: संत जोसेफ मोड़ पर आलू लदा पिकअप वाहन बिजली के खंभे से टकराया, खंभा क्षतिग्रस्त
Banka, Banka | Nov 28, 2024 गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे आलू लोड एक पिकअप वाहन ने शहर के जगतपुर संत जोसेफ मोड़ के पास एक बिजली पोल में टक्कर मार दिया। जिससे बिजली पोल पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास की विद्युत बाधित हो गई। हालांकि दुर्घटना में चालक और उपचालक बाल बाल बच गए। आसपास के लोगों ने चालक और उपचालक को वाहन से बाहर निकाला।