गिरिडीह। साशाब्राम महिला प्रकोष्ठ, जिला गिरिडीह की ओर से जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा की अध्यक्षता में श्रावणी मिलन समारोह का आयोजन के.के. मिश्रा के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से भी महिला सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं परिचय सत्र से हुई। इसके बाद भजन, श्रावणी माहात्म्य और तीज-त्योहारों पर संगोष्ठी आयोजित की गई। महिलाओं ने लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। मनोरंजक खेलों में रुमालचोर, अंताक्षरी और बिना हाथ के माला पहनाने जैसी गतिविधियां हुईं।
इस दौरान मास्टर प्रतीक पल्लव ने कविता पाठ किया और उपस्थित महिलाओं को श्रावणी उपहार दिए गए। विभिन्न पदाधिकारियों ने महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्रीमती सीता मिश्रा को सर्वसम्मति से ‘क्वीन’ घोषित किया गया। इसके बाद सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
#साशाब्राम #गिरिडीह #महिलाप्रकोष्ठ #श्रावणीमिलन सांस्कृतिककार्यक्रम #गिरिडीहन्यूज #झारखंडन्यूज #GiridihNews #JharkhandNews