बड़ौत: कुर्डी गांव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप का जोरदार स्वागत, संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाई गईं
Baraut, Bagpat | Jul 14, 2025 बागपत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष लव कश्यप सोमवार शाम करीब 6 बजे छपरौली क्षेत्र के कुर्डी गांव में पहुंचे। जहां अंबेडकर कोचिंग सेंटर कश्यप चौपाल के पास उनका समाज के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान के तहत उन्होंने गांव के लोगों को कांग्रेस की उपलब्धियों के बारे में बताया और कांग्रेस की नीतियों से सभी को अवगत कराया।