चैनपुर: चैनपुर मुख्यालय में तीन साल से बंद हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा इलाका, प्रशासन कब जागेगा?
जानकारी देते हुए बुधवार शाम चार बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि चैनपुर मुख्यालय क्षेत्र के बस स्टैंड चौक के समीप लगा हाई मास्ट लाइट पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। मरम्मत की बातें बार-बार उठती रहीं, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं होने से यह लाइट अब सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। शाम ढलते ही बस स्टैंड चौक सहित आसपास का पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है।