बक्सर: बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, 59.33 मीटर पर पहुंचा, बाढ़ का खतरा
Buxar, Buxar | Jul 31, 2025 गंगा नदी ने बक्सर में एक बार फिर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शाम 7 बजे की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर 59.33 सेंटीमीटर दर्ज किया गया, जो कि चेतावनी बिंदु 59.32 सेंटीमीटर को पार कर चुका है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर अंबिका सिंह ने बताया कि जलस्तर बढ़ने की रफ्तार में थोड़ी कमी आई है, लेकिन यह अब भी बढ़ रहा है।