बक्सर: विशेष गहन पुनरीक्षण: डॉक्यूमेंट अपलोड करने को लेकर बैठक, 1 अगस्त से बीएलओ घर-घर करेंगे दस्तावेज़ संग्रहण
Buxar, Buxar | Jul 31, 2025 प्विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा आपत्ति से संबंधित बैठक गुरुवार को अपराह्न 2:30 बजे सदर प्रखंड कल्याण भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरणं पांडे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण में डॉक्यूमेंट अपलोड करने में बीएलओ को ग्राउंड लेवल पर क्या-क्या समस्याएं आ रही है उसका निवारण करना है. इसे लेकर बीएलओ को सुझाव दिया गया.