शिक्षक दिवस के अवसर पर होटल ग्रीन वैली रेस्टोरेंट, भक्तियाना के सभागार में लक्ष्य फाउंडेशन सोसाइटी उत्तराखंड एवं ग्रीन वैली के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डीएस नेगी रहे, जबकि प्रोफेसर मोहन पंवार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें बेहतर नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रो. गुड्डी बिष्ट (गढ़वाल विश्वविद्यालय), प्रो. मंगल बिष्ट (घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज), डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी (एनआईटी श्रीनगर गढ़वाल), डॉ. हर्ष मणि पांडे, श्रीमती हेमंती गुसाईं (राजकीय इंटर कॉलेज न्यूली अकरी, टिहरी गढ़वाल), शिव सिंह नेगी (प्रवक्ता अंग्रेजी, राजकीय इंटर कॉलेज डांग चोंरा), ओम प्रकाश सेमवाल, जगदंबा चमोला, प्रकाश चमोली, जय कृष्ण पैनोली, संदीप रावत, राकेश मोहन कंडारी, अनीता काला, साइनी उनियाल, शशि मोहन रावत, ऋषि सेमवाल, राकेश कंडारी, सुशीला मेवाड़, देवेंद्र उनियाल आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम में आयोजित कवि सम्मेलन ने भी दर्शकों को खूब आकर्षित किया। इस दौरान साहित्य एवं कविता के क्षेत्र में योगदान के लिए कवि मुरली दीवान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से शिक्षा, समाज और शिक्षक के महत्व को रेखांकित किया।
समारोह में डॉ. अजय गोयल, डॉ. रचित गर्ग, पार्षद एवं पूर्व सैनिक तथा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश पटवाल, पार्षद मंडल अध्यक्ष विनय घिड़ियाल, शुभम प्रभाकर, प्रमिला भंडारी, शशि जुयाल, ललिता नेगी, अजब सिंह रावत, गणेश भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना और समाज में उनके प्रति आदर एवं कृतज्ञता की भावना को और मजबूत करना है।