शाहजहांपुर: मदनापुर के दमगड़ा में एक साथ उठीं 9 अर्थियां, पूरे गांव में नही जला चूल्हा, हादसे में हुई थी 12 श्रद्धालुओं की मौत
गुरूवार को अल्हागंज थाना क्षेत्र में टैंकर की टक्कर से आटो सवार 12 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई थी। शुक्रवार को थाना मदनापुर क्षेत्र के दमगड़ा गांव में 9 और लहसना गांव में तीन शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ 9 अर्थियां देखकर सभी की आंखों से आंसू निकलने लगे। भाजपा नेता से लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी गांव पहुंच गए।