शाहजहांपुर: अधीक्षण अभियन्ता जेपी वर्मा ने कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण, विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
सदर बाजार क्षेत्र में स्थित अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस को लेकर कार्यक्रम किए गए। अधीक्षण अभियन्ता जेपी वर्मा आठ बजे से पहले कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए, एक दूसरे को मिठाई भी बांटी है।