शाहजहांपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैंट क्षेत्र में स्थित अपने आवास कैंप कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराकर कैंप कार्यालय की सुरक्षा में दिन रात तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को मिठाइयां बांटी। उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर उपस्थित पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।