शाहजहांपुर: वित्तमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में DM व SP के साथ पुलिसकर्मियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जिले की रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को उनकी बेहतर कार्य कुशलता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को भी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।