शाहजहांपुर: वित्त मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला कार्यालय पर फहराया झंडा
शाहजहांपुर महानगर में हथौड़ा रेती रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष के सी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीसी राठौर, श्याम बाबू दीक्षित और आशीष वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।