फिरोज़ाबाद: थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह ने पुलिस टीम संग हत्या के प्रयास मामले में दो अभियुक्तो को रहना की पुलिया से दबोचा
थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना उत्तर पुलिस टीम ने रहना की पुलिया से मुखबिर खास की सूचना पर हत्या के प्रयास मुकदमें में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके नाम भोला उर्फ सचिन पुत्र राकेश कुमार, गोलू उर्फ सूरज पुत्र राकेश कुमार निवासी नगला गंगे थाना जसराना हाल पता आनंद नगर थाना उत्तर बताया गया।