तानसेन: अपार्टमेंट के नीचे खड़ी कार में तड़के लगी आग, लोगों को तुरंत निकाला गया
Tansen, Gwalior | May 25, 2026 मटका पुल के पास एक अपार्टमेंट के नीचे खडी स्विफ्ट कार में अचानक आग लगने से सोमवार हडकंप मच गया।गनीमत ये रही कि आग मल्टी तक पहुंचती उससे पहले ही 3 युवकों ने आग को बुझाने की कोशिश की और बिल्डिंग में फंसे बुजुर्ग महिला एवं बच्चों को बाहर निकाला।तड़के अपार्टमेंट में रहने वाले सभी लोग सोए हुए थे इस मामले में युवराज,बादल,अभिषेक ने लोगों को बाहर निकालने में मदद की।