मंडला: अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में समर चालिया महोत्सव शुरू, सुख-शांति व बच्चों को आध्यात्म से जोड़ेंगे
Mandla, Mandla | Apr 20, 2026 श्री अमृतवेला सत्संग समिति ने अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में सोमवार को सुबह 10 बजे समर चालिया महोत्सव का आरंभ किया। इस अवसर पर समिति द्वारा चालीस दिन का अखण्ड पाठ प्रारंभ किया गया। अखण्ड पाठ का मुख्य उद्देश्य सभी परिवारों की सुख, शांति और खुशहाली के लिए कामना करना तथा बच्चों को आध्यात्म की राह में जोड़ना है।