कठूमर: पलवल में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दहेज मांगने का आरोप, युवक और मां पर दर्ज हुआ केस
Kathumar, Alwar | Apr 10, 2026 पलवल जिले की एक युवती ने राजस्थान के अलवर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में दहेज मांगने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक भारत और उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।