अररिया: गैयारी में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां और बेटी जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Nov 8, 2024 अररिया नगर थाना क्षेत्र के गैयारी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में मां और बेटी को दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. दोनों ही घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सक की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है.