ललितपुर: आम आदमी पार्टी ने विद्युत की अघोषित कटौती एवं समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में दिया ज्ञापन
विद्युत विभाग की अघोषित विद्युत कटौती के साथ-साथ भारी भरकम विद्युत बिलों और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान न होने से आक्रोशित हुआ आम आदमी, आम आदमी पार्टी ने आज शुक्रवार को शहर की सड़कों से लेकर क्लैक्ट्रेट परिसर तक प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित कर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन।