कोल: शाहजमाल में स्कूटी सवार भाजपा अल्पसंख्यक नेता पर एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, आरोपी पुलिस हिरासत में
Koil, Aligarh | Oct 9, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के शाहजमाल ईदगाह के पीछे की बताई जा रही है। जहां स्कूटी पर सवार भाजपा अल्पसंख्यक नेता पर एसिड अटैक हो गया। इस हादसे में स्कूटी सवार भाजपा अल्पसंख्यक नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।इधर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पुलिस और परिवार के द्वारा अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।