उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार शाम 5 बजे जनगणना 2027 के सफल आयोजन को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। बताया कि जनगणना 2027, वर्ष 1872 से 16वीं तथा स्वतंत्रता के पश्चात आठवीं जनगणना होगी। इसका दो चरणों में आयोजन किया जायेगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों का गणना कार्य होगा, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना होगी।