प्रयागराज: प्रयागराज जंक्शन से ई-रिक्शा चोरी, शिकायत के बाद मामला दर्ज
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत करेलाबाग निवासी सुनील निषाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका ई-रिक्शा प्रयागराज जंक्शन के गेट नंबर 5 से चोरी हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, 26 अप्रैल 2025 की शाम लगभग 5 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने ई-रिक्शा चोरी कर लिया। काफी तलाश के बाद भी रिक्शा नहीं मिला।शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।