कांके: रांची समाहरणालय में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Kanke, Ranchi | May 30, 2026 विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर रांची के समाहरणालय में शानिवार को 12 बजे से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।