मंझनपुर: कैमा गांव में अलाव में गिरी 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलसी, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
कैमा गांव में एक दर्दनाक घटना घटी है। 15 वर्षीय माया देवी, जो अपनी मां बउरी देवी के साथ ननिहाल में रह रही थी, अलाव तापते समय अचानक उसमें गिर गई। आग की लपटों में घिरी माया की चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में मंझनपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। माया की मां ने रविवार को दो बजे बताया कि घर में अलाव जल रहा था, तभी उसमें गिर गई है।