मंझनपुर: हौसी गांव में दबंगों की गुंडई चरम पर, घर में घुसकर युवक को पीटा, सिर फोड़ा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे आए दिन दबंगई दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला चरवा थाना क्षेत्र के हौसी गांव का है, जहां दबंगों ने एक व्यक्ति के जानवरों के नीचे कूड़ा फेंका। जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित महिला के पति ने जब इस हरकत का विरोध किया, तो दबंगों ने एकजुट होकर मारपीट शुरू कर दी।