मंझनपुर: शहीदाबाद नारा में पानी भरने के विवाद में जमकर मारपीट, चार लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शहीदाबाद नारा में रविवार को समय 2 बजे पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस झगड़े में मोहम्मद रईस (55), जबिरुन (25), सानू (32) और खुशनुदा (17) घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।