हाथरस: अज्ञात कारणों से युवक ने चूहा मारने वाली दवा का सेवन किया, बिगड़ी हालत में परिजन लाए अस्पताल, पुलिस को दी गई सूचना
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढ़ी में एक युवक अभिषेक पुत्र संजय ने अज्ञात कारणों के चलते चूहा मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ता देख परिजन युवक को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा युवक के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।