नौतनवा: भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी, जुम्मे की नमाज के मद्देनज़र बढ़ी चौकसी
भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर पर शुक्रवार दोपहर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। सीमा के समीप मस्जिद के आसपास पुलिस बल तैनात रही इसके साथ ही नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद रमजान माह के पहले जुमे की नमाज के दिन संवेदनशील इलाकों में पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रही।