नौतनवा: ग्राम सचिवालय छपवा में राजीव गांधी पीजी कालेज की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शिविर का हुआ शुभारंभ
राजीव गांधी पीजी कालेज नौतनवा की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शुक्रवार को विशेष शिविर का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य जय प्रकाश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और स्वयंसेवकों को एनएसएस के महत्व को बताया गया। ग्राम सचिवालय छपवा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।