शाजापुर: शाजापुर जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए
शाजापुर, कलेक्टर कार्यालय से मंगलवार को शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज सीएम हेल्पलाइन से विभिन्न विभागों को प्राप्त शिकायतों के निराकरण की ऑनलाईन समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये।