अशोकनगर जिले के अखाई टप्पा गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अखाई टप्पा निवासी आशू पुत्र बबलू कुशवाहा उम्र 20 वर्ष ने गुरुवार की रात 11:30 बजे अपने घर पर रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।