उतरौला: पिपरा ग्रंट में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवती का शव, परिजनों में मचा हड़कंप
आज दिन मंगलवार समय लगभग 07 बजे सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के पिपरा ग्रंट ग्राम में सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवती श्यामवती का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।