उतरौला: कोतवाली उतरौला पुलिस ने गोवध मामले से संबंधित वांछित 2 अभियुक्तों को नईबस्ती महदेईया से किया गिरफ्तार
आज दिन सोमवार समय 06 बजे, एसपी बलरामपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा,गोवध मामले से संबंधित वांछित दो अभियुक्त,असगर पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी नईबस्ती,रफ्फू पुत्र लाले निवासी महदेईया कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर, को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।