उतरौला: रेहरा बाजार थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के अभियुक्त को भुवारी से किया गिरफ्तार
आज दिन मंगलवार समय लगभग 03बजे, एसपी बलरामपुर के निर्देशन में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने, के मामले के अभियुक्त हरिदर्शन पुत्र रामफेर, निवासी पकड़ी भुवारी थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार करते हुए, न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।