बीकानेर: पीबीएम प्रसूता की तबियत का मामला, कांग्रेस ने उठाए सवाल, 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद कई प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और किडनी प्रभावित होने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग सोमवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ अस्पताल पहुंचे और आईसीयू में भर्ती महिलाओं के परिजनों से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी चर्चा कर मरीजों को