शासन के आदेश पर पूरे प्रदेश में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है, लेकिन कानपुर के बाकरगंज चौराहा स्थित जेपी पैलेस के बाहर सीवर लाइन पर बना अवैध चबूतरा धंस गया।
चबूतरा धंसने से मौके पर करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि सीवर लाइन के ऊपर अवैध रूप से चबूतरा बनाया गया था, जिसने पूरी फुटपाथ को भी घेर रखा था। सूचना पर स्थानीय लोग और पार्षद अशोक पाल मौके पर पहुंचे।
अब सवाल ये है कि जब पूरे प्रदेश में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई चल रही है, तो जेपी पैलेस पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
Ground Zero News की इस खबर पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
.
.
.
#Kanpur #KanpurBreaking #GroundZeroNews #JPpalace #Bakarganj
Mathura, Mathura | Jul 6, 2026