कुरावली: कुरावली क्षेत्र के अलूपुरा शौचालय का DPRO ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
डीपीआरओ ने अलूपुरा पंचायत के सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी भरी मिली, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। डीपीआरओ ने केयरटेकर विनीता देवी को तीन दिन के भीतर शौचालय की सफाई करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही प्रधान द्वारा लगाए गए ताले को खुलवाकर प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया।