हुज़ूर: रातीबड़ में एक ही नंबर की दो कारें मिलीं, पुलिस ने दोनों को जब्त कर शुरू की जांच
Huzur, Bhopal | Dec 3, 2025 भोपाल के रातीबड़ इलाके में एक ही नंबर वाली दो संदिग्ध कार मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गोल्डन सिटी कॉलोनी में खड़ी इन दोनों कारों का रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 09 सीएच 5447 ही था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक कार पोलो है जबकि दूसरी फोर्ड कंपनी की है|