डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस ने गृहभेदन मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
सीतामढ़ी पुलिस ने गृहभेदन से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 755/25 में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी मोहम्मद शहादत को गिरफ्तार किया गया।