बिजनौर: बिजनौर के मोहल्ला जाटान में घरेलू विवाद के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Bijnor, Bijnor | Jul 6, 2026 बिजनौर में आज सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बिजनौर के मोहल्ला जाटान में एक विवाहिता ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका मंजू फरीदपुर गांव की रहने वाली थी। मंजू और गौरव का विवाह साल 2017 में हुआ था। दोनों के पांच वर्ष का बेटा भी है। मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।