सागर नगर: कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में बैठक लीं, बारिश को देखते हुए सभी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्दश दिए
सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने सोमवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर सभी विभागो के अधिकारियों के साथ बैठक की। कलेक्टर दीपक आर्य निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाएं एवं बारिश को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। जिस विभाग को जो दायित्व सौंपे गए हैं वह समय पर पूरा करें।